ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 2 युवकों की मौत; आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Bihar Road Accident: सारण जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि दो युवकों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस...

बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 2 युवकों की मौत; आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के सारण जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. परसा थाना क्षेत्र में रविवार को दो ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.


यह घटना परसा-शीतलपुर-सीवान एसएच-73 पर तितिरा गांव के समीप हुई. बताया जा रहा है कि दोनों ऑटो आमने-सामने से आ रहे थे, तभी अचानक दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ऑटो में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.


इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी अरमान अली और भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना गांव निवासी तकबीर वारिश के रूप में हुई है. दोनों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया.


परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, वे घटनास्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े. जवान बेटों की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है.


हादसे में घायल हुए यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया. बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है.


घटना की सूचना मिलते ही परसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ऑटो किस रफ्तार से चल रहे थे और टक्कर किस वजह से हुई.