ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल

PATNA: शराब माफिया को पकड़ने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। उत्पाद विभाग की टीम ने किसी तरह अपनी जान बचायी। जिसके बाद भार

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शराब माफिया को पकड़ने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। उत्पाद विभाग की टीम ने किसी तरह अपनी जान बचायी। जिसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने दो महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।      


घटना पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के ऐनापुर गांव की है। शनिवार की शाम हुई इस घटना के बारे में बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद शराब माफिया को पकड़ने के लिए वे गांव में पहुंचे थे। उत्पाद विभाग की टीम को देख शराब माफिया में हड़कंप मच गया। 


शराब माफियाओं ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोटे आई और वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विक्रम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से शराब माफिया को खदेड़ा गया। वही पुलिस ने मौके से राजेश्वर यादव, मुनारी यादव सहित दो महिला को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।