ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

तेजस्वी पर फूटा मंत्री संतोष सुमन का गुस्सा, कहा- राजद लोकतंत्र को रौंदकर सत्ता पाना चाहता है

मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव और राजद पर लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया पर हमला करना देश को अस्थिर करने की साजिश है। उन्होंने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का समर्थन किया।

BIHAR
मीडिया को धमकाना लोकतंत्र को रौंदने जैसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि राजद और विपक्षी पार्टियों द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं  का अनादर, चुनाव आयोग को कोसना, जांच एजेंसियों को केंद्र सरकार का पालतू बताना व अब खुलेआम मीडिया को धमकाना दरअसल लोकतंत्र को रौंदने का प्रयास है। 


उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस पूरे देश में अराजकता फैला कर एन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करना चाहता है। इसीलिए इन पार्टियों की कोशिश देश की हर एक संवैधानिक संस्था पर अविश्वास पैदा कर जनता को भड़काना है। 


उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राजद नेता तेजस्वी यादव ने जिस तरह से मीडिया को 'गोदी मीडिया' बताते हुए धमकाया है, वह घोर आपत्तिजनक और राजद की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। राजद का प्रयास लोकतंत्र के इस चौथे स्तम्भ को अपनी दबंगई से आतंकित करना है 


संतोष सुमन ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत कर रहा है।मगर नेता प्रतिपक्ष की बौखलाहट साफ बताती है कि उन्हें देश के संविधान और लोकतंत्र पर कोई भरोसा नहीं है।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का वक्तव्य है कि- 'चुनाव आयोग स्वयं सामने आने की बजाय सूत्रों के हवाले से खबर प्लांट करवा रहा है ताकि इसकी आड़ में खेला कर सके।' मीडिया के सूत्रों पर भी उन्होंने गन्दी और भद्दी टिप्पणी की है, जो घोर आपत्तिजनक है। इससे स्पष्ट होता है कि राजद को लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कोई भरोसा नहीं है। दरअसल यह हार के पहले की बौखलाहट है। 

टैग्स