ब्रेकिंग
Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल✦Bihar Train Accident : बिहार में चलती ट्रेन की बोगी अचानक हुई अलग, करनौती स्टेशन पर मचा हड़कंप; 6 घंटे लेट पहुंची जनता एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रद्द✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल✦Bihar Train Accident : बिहार में चलती ट्रेन की बोगी अचानक हुई अलग, करनौती स्टेशन पर मचा हड़कंप; 6 घंटे लेट पहुंची जनता एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रद्द

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने रबी और खरीफ सीजन में अनाज की सरकारी खरीद जारी रखने के लिए 11,200 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी को मंजूरी दी है। इस फैसले से राज्य के किसानों और सरकारी..

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में किसानों से अनाज की सरकारी खरीद को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के रबी और खरीफ सीजन में अनाज की खरीद जारी रखने के लिए बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को 11,200 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी देने की मंजूरी दी है.


बुधवार को पटना स्थित मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. इनमें किसानों से अनाज की खरीद के लिए सरकारी गारंटी देने का प्रस्ताव भी शामिल रहा.


सरकार के इस फैसले के तहत बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ रुपये तक के ऋण की सरकारी गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी. इससे निगम को किसानों से रबी और खरीफ सीजन में अनाज खरीदने के लिए जरूरी वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी.


दरअसल, सरकारी स्तर पर किसानों से अनाज की खरीद के लिए बड़ी राशि की जरूरत होती है. ऐसे में सरकार की ओर से ऋण की गारंटी मिलने से खरीद प्रक्रिया के दौरान पैसे की कमी नहीं होगी और अनाज खरीद का काम बिना रुकावट जारी रखा जा सकेगा.


सरकार के इस फैसले से वित्तीय वर्ष 2026-27 में किसानों से सरकारी स्तर पर अनाज खरीदने की व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है. साथ ही किसानों को अपनी उपज सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचने में सुविधा मिल सकेगी.