ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बिहार का अपमान नहीं सहेगा बिहारी स्वाभिमान: मंत्री संतोष सुमन ने राहुल-तेजस्वी पर बोला जोरदार हमला

हम(से.) प्रमुख संतोष सुमन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बिहारियों का अपमान करने का आरोप लगाया। रेवंत रेड्डी, प्रियंका वाड्रा और एम के स्टालिन को बिहार बुलाने को बताया अपमानजनक कदम।

Bihar
कभी माफ नहीं करेगी बिहार की जनता
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रेवंत रेड्डी, स्टालिन और प्रियंका गांधी को वोटर अधिकार यात्रा में बुलाकर राहुल और तेजस्वी ने बिहार का अपमान किया है। जो बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। क्योंकि इन सभी को बुलाकर बिहार का अपमान करने का काम किया गया है। यहां की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यह कहना है कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. संतोष सुमन का...


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर उन्होंने जमकर हमला बोला। मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि राजद-कांग्रेस के युवराज तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने बिहारियों को गाली देने वालों को बिहार बुलाकर बिहार का अपमान किया है। बिहार की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।


डॉ. सुमन ने कहा है कि रेवंत रेड्डी और प्रियंका वाड्रा के बाद एम के  स्टालिन को बुलाकर राहुल-तेजस्वी ने बिहारियों के जले पर नमक छिड़का है।  रेवंत रेड्डी, जिन्होंने बिहारी डीएनए का मजाक उड़ाया था और प्रियंका वाड्रा, जिन्होंने चरणजीत चन्नी द्वारा बिहारियों को गाली दिए जाने पर बेशर्मी से ताली बजाई थी। 


उन्होंने कहा कि डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन  की पार्टी और नेताओं का मानना है बिहारी शौचालय साफ करने वाले होते हैं। हिंदी भाषी प्रदेशों को गौमूत्र प्रदेश और हिंदुओं को मलेरिया, डेंगू की तरह समाप्त करने की बात करने वाली पार्टी के नेता को बिहार बुलाना 14 करोड़ बिहारियों को गाली देना है।


डॉ. सुमन ने कहा कि यह कोई संयोग नहीं है। यह आरजेडी-कांग्रेस की मानसिकता है। मेहनतकश स्वाभिमानी बिहारियों को गाली दी जाती हैं, जबकि यात्रा निकल कर अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक मान उनका बचाव किया जा रहा है।