ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर संतोष सुमन ने दी बधाई, नीतीश कुमार के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार के विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया।

बिहार न्यूज
सम्राट युग की शुरुआत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


डॉ. सुमन ने कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान, अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता हैं, जिनके साथ हमलोगों ने लंबे समय तक मिलकर कार्य किया है। हम पार्टी के गठन के समय से ही उनका सहयोग, समर्थन एवं मार्गदर्शन हमें निरंतर प्राप्त होता रहा है, जो हमारे संगठन के सशक्त निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में एनडीए और अधिक सशक्त होगा तथा बिहार में सुशासन, स्थिरता और विकास को नई गति मिलेगी।


इस अवसर पर डॉ. सुमन ने नीतीश कुमार जी के प्रति विशेष सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बिहार के विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और अटूट प्रतिबद्धता से राज्य को नई पहचान दी है।


डॉ. सुमन ने भावुक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा निस्संदेह एक युगांतकारी क्षण है, लेकिन उनका अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हम सबके लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी आगे भी उनके मार्गदर्शन में कार्य करते रहेंगे और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर बिहार के विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।


उन्होंने पुनः आश्वस्त किया कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पूरी प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ खड़ी है और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मिलकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।