ब्रेकिंग
बिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामला

सारण में शिक्षक संतोष राय हत्याकांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता और शूटर गिरफ्तार

सारण में शिक्षक संतोष राय की हत्या मामले का 36 घंटे में SIT ने खुलासा किया। मुख्य शूटर राजू नट और मास्टरमाइंड सुनील राय गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी बरामद किए।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में दिनदहाड़े हुए संतोष राय हत्याकांड का सारण पुलिस ने 36 घंटे के भीतर उद्भेदन कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी सारण के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने एसपी (ग्रामीण) संजय कुमार के नेतृत्व में मुख्य शूटर राजू नट और हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सुनील राय को गिरफ्तार कर लिया है। राजू नट के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस इसे संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार मान रही है।


जाने है पूरा मामला?

13 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे दरियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसाही में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने चार पहिया वाहन से घर लौट रहे संतोष राय और उनके ड्राइवर कांग्रेस राय पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान संतोष राय की मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए खुद एसएसपी सारण कुमार आशीष इसकी निगरानी कर रहे थे।


एसएसपी सारण  कुमार आशीष के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर महज 36 घंटे में कांड का सफल उद्भेदन कर दिया। शूटर राजू नट को देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके बयान के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता सुनील राय को भी दबोच लिया गया। शूटर राजू नट ने पूछताछ में हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।

गिरफ्तार शूटर और मुख्य मास्टर माइंड की पहचान

1. राजू नट, पिता-दुना नट, साकिन-पोरई, थाना-दरियापुर, जिला-सारण।

2. सुनील राय, पिता-बबन राय साकिन-फतेहपुर, थाना-परसा जिला-सारण।

गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास:

राजू नट और सुनील राय दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और इन पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।