ब्रेकिंग
Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना

मुजफ्फरपुर: सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज पर परिवाद दायर, मामले पर 21 जून को होगी अगली सुनवाई

MUZAFFARPUR: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में एलजेपी के हाजीपुर सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज और पांच अज्ञात के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता

मुजफ्फरपुर: सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज पर परिवाद दायर, मामले पर 21 जून को होगी अगली सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में एलजेपी के हाजीपुर सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज और पांच अज्ञात के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने धारा 420, 406/34 के तहत परिवाद पत्र दायर किया है। मामले की अगली सुनवाई 21 जून को होगी। 


 सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार का कहना है कि चिराग पासवान को साजिश के तहत लोजपा से अलग करने की कोशिश पशुपति पारस और प्रिंस कुमार ने की है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि रामविलास पासवान और चिराग के नाम पर ये सांसद बने थे और आज जब रामविलास जी नहीं है तब पीठ में खंजर घोपने का काम किया गया है। कुंदन कुमार ने कहा कि इस घटना से वे इतने मर्माहत है कि उन्हें न्यायालय की शरण में आना पड़ा। उन्हें उम्मीद है कि चिराग पासवान को न्यायालय से न्याय जरूर मिलेगा।


अधिवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह की तरफ से हाजीपुर सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज एवं अन्य के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है। परिवाद पत्र दायर करने वाले कुंदन कुमार का आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत नाजायज लाभ लेने के लिए संविधान के खिलाफ गलत तरीके से सांसद को पार्टी से अलग करने का काम किया गया है। जिसकी वजह से कुंदन कुमार को सदमा पहुंचा हैं उन्हें अपना इलाज तक कराना पड़ा है। इसी को लेकर कुंदन कुमार ने परिवाद पत्र दायर किया है। मामले पर अगली सुनवाई 21 जून को होगी। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता