ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला, उदय सिंह कुमावत को मिली जिम्मेदारी

PATNA : कोरोना संकट का सामना कर रहे हैं नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हैं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया है. संजय कुमार की जगह अब उदय सिंह कुमावत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट का सामना कर रहे हैं नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हैं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया है. संजय कुमार की जगह अब उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.

स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला किन परिस्थितियों में किया गया है यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है. लेकिन उन्हें पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. जबकि पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव पद पर तैनात उदय सिंह कुमावत को अब बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य का प्रधान सचिव बनाया गया है.



1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार पिछले साल ही झारखंड से वापस बिहार आए थे. झारखंड में अपनी पोस्टिंग के दौरान संजय कुमार तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेहद करीबी अधिकारियों में गिने जाते थे. बिहार आने के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया था और कोरोना महामारी के बीच लगातार सोशल मीडिया के जरिए तमाम आंकड़े शेयर कर रहे थे. लेकिन अचानक से सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हटाते हुए पर्यटन विभाग में पोस्टिंग दे दी है.

संजय कुमार राज्य परामर्श दात्री समिति के सदस्य सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. जबकि स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए उदय सिंह कुमावत महानिदेशक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. हालांकि उदय सिंह कुमावत को जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.



टैग्स