ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी, 'भारत माता जय' के नारों से गूंजा मुंगेर शहर

Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस से पहले हवेली खड़गपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। आंबेडकर चौक से पटेल चौक तक 1.3 किलोमीटर की यात्रा में हजारों छात्र, युवा और स्थानीय लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए।

Tiranga Yatra
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को हवेली खड़गपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री आरएसके उच्च विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देर से हुई। 



आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने बुके और फूलमाला से उनका स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने नंदलाल बोस चौक स्थित कला गुरु नंदलाल बोस और आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।



इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आंबेडकर चौक से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, एनडीए कार्यकर्ता और आम नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए।



तिरंगा यात्रा आंबेडकर चौक से शुरू होकर काली मंदिर चौक, एकता पार्क, मुख्य बाजार, मानिक चौक और पुरानी चौक होते हुए गांधी पुल, विषहरी स्थान से पटेल चौक तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने करीब 12 मिनट में 1.3 किलोमीटर की दूरी तय की। पटेल चौक पहुंचने के बाद उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



मुख्यमंत्री के तिरंगा यात्रा में शामिल होने से हवेली खड़गपुर के साथ-साथ तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिक, युवा और छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर के मुख्य बाजार और विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने मुख्यमंत्री और यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर घरों की छतों से महिलाओं और युवतियों ने फूल बरसाए। बताया गया कि नगर क्षेत्र में करीब 50 से अधिक स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की। 



सीएम सम्राट ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा "हर घर तिरंगा अभियान-2026" के तहत मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में अम्बेडकर चौक से पटेल चौक तक 1.5 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा में नौजवानों-विद्यार्थियों के साथ सम्मिलित हुआ।


इस दौरान लगभग 1000 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ सम्मानित विधायक, विधान पार्षद, स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


"भारत माता की जय" के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के उत्साह से पूरा हवेली खड़गपुर गूंज उठा। इस अवसर पर नन्दलाल बसु चौक, अम्बेदकर चौक एवं पटेल चौक पर महान कलाकार स्व. नन्दलाल बसु जी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता