ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

सम्राट चौधरी के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिहार में नए मुख्यमंत्री के ऐलान की अटकलें तेज

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज है। सम्राट चौधरी के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिससे उनके सीएम बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। जल्द हो सकता है ऐलान।

बिहार न्यूज
कल इस्तीफा देंगे नीतीश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज हो गयी है। अब तो 5 देश रत्न मार्ग स्थित सम्राट चौधरी के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कोई भी व्यक्ति बिना इजाजत के आवास में एंट्री नहीं कर सकता। भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है।


सम्राट चौधरी के आवास पर सुरक्षा कड़ी करने के बाद एक बार फिर उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज हो गयी है। अब यह चर्चा होने लगी है कि सम्राच चौधरी ही सीएम बनेंगे इसलिए उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बता दें कि मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार कल इस्तीफा देंगे। बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गयी है। 


राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने आज पटना के जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी, डीएसपी सहित कई अधिकारियों को लोकभवन बुलाया था। इन अधिकारियों के साथ शपथग्रहण समारोह की तैयारियों के लिए बैठक की गयी। बैठक के बाद राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गये। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। 


जिसके बाद अचानक सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। वहां भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार, पहले एक तरफ बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी वही दूसरी ओर जेडीयू विधायक दल की भी बैठक होगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 14 अप्रैल को 3 बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं।


 नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। वही अगले दिन 15 अप्रैल को शपथग्रहण समारोह होगा। जिसमें नये सीएम और डिप्टी सीएम पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक में ही जिन्हें मंत्री बनाया जाएगा उनके नामों पर मुहर लगेगी।  

पटना से सिद्धि सिंह की रिपोर्ट

टैग्स