ब्रेकिंग
बिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्थादिल्ली में सम्राट चौधरी को मिला VVIP बंगला, पहले इसी आवास में रहते थे नीतीश कुमारहवा में फंसी केबल कार, 300 पर्यटकों की अटकीं सांसें; सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर क्लर्क, लाइसेंस रिन्यूअल के एवज में रिश्वतखोरी131 फरार कुख्यात अपराधियों की पुलिस ने बनाई लिस्ट, 25 हजार रुपये तक के इनाम का ऐलानबिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्थादिल्ली में सम्राट चौधरी को मिला VVIP बंगला, पहले इसी आवास में रहते थे नीतीश कुमारहवा में फंसी केबल कार, 300 पर्यटकों की अटकीं सांसें; सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर क्लर्क, लाइसेंस रिन्यूअल के एवज में रिश्वतखोरी131 फरार कुख्यात अपराधियों की पुलिस ने बनाई लिस्ट, 25 हजार रुपये तक के इनाम का ऐलान

दिल्ली में सम्राट चौधरी को मिला VVIP बंगला, पहले इसी आवास में रहते थे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली के वीवीआईपी क्षेत्र कामराज लेन में सरकारी बंगला नंबर-6 आवंटित किया गया है। यह वही बंगला है जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर अलॉट था।

बिहार न्यूज
दिल्ली में मिला आलीशान बंगला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Delhi: बिहार के CM सम्राट को दिल्ली में सरकारी बंगला अलॉट किया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें VVIP क्षेत्र कामराज लेन स्थित बंगला नंबर-6 अलॉट किया है। 


बता दें कि यह बंगला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से अलॉट था, जिसे अब बिहार के वर्तमान सीएम को दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार को सुनहरी बाग रोड स्थित नया बंगला अलॉट कर दिया गया। 


अब सम्राट चौधरी जब भी दिल्ली आएंगे बंगला नंबर 6 में ही ठहरेंगे। यही से वो सरकारी बैठक भी करेंगे। जहां सम्राट चौधरी को बंगला दिया गया है वह इलाका कामराज लेन कहलाता है, जो दिल्ली के खास इलाकों में माना जाता है। यही कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का  आवास है। 


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सम्राट चौधरी लगातार दिल्ली और पटना के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में उन्हें आलीशान बंगला आवंटित किए जाने को उनके बढ़ते राजनीतिक कद से जोड़कर देखा जा रहा है। 

टैग्स