ब्रेकिंग
बक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफरबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफर

समधी बनने जा रहे हैं मंत्री अशोक चौधरी और आचार्य किशोर कुणाल, आज सगाई की रस्म

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल अब समधी बनने जा रहे हैं। दरअसल, अशोक चौधरी की बड़ी बेटी शांभवी चौधरी की शादी आचार्य किशोर कुणाल के

समधी बनने जा रहे हैं मंत्री अशोक चौधरी और आचार्य किशोर कुणाल, आज सगाई की रस्म
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल अब समधी बनने जा रहे हैं। दरअसल, अशोक चौधरी की बड़ी बेटी शांभवी चौधरी की शादी आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल के साथ होने जा रही है। आज इन दोनों की सगाई की रस्म होगी। सगाई समारोह में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। परिवारिक सूत्रों की माने तो सगाई के बाद इसी साल दिसंबर महीने में दोनों की शादी भी हो जाएगी। 


मंत्री अशोक चौधरी की बड़ी बेटी शांभवी चौधरी इकोनॉमिक्स की स्टूडेंट है और फिलहाल ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद पीजी की पढ़ाई कर रही हैं जबकि आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल लॉ ग्रेजुएट हैं। जानकार सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच पढ़ाई के समय से ही दोस्ती रही है और अब यह दोस्ती रिश्ते में बदलने जा रही है। 


आज होने जा रही सगाई की रस्म के पहले कल यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जेडीयू के अन्य प्रमुख नेता अशोक चौधरी के घर पहुंचे और शांभवी और सायन कुणाल को आशीर्वाद दिया।


समधी बनने जा रहे हैं मंत्री अशोक चौधरी और आचार्य किशोर कुणाल, आज सगाई की रस्म


गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे तो उस वक्त आचार्य किशोर कुणाल और उनके बेटे के साथ साथ किशोर कुणाल की पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्य भी वहीं मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और संजय झा भी पहुंचे थे।


समधी बनने जा रहे हैं मंत्री अशोक चौधरी और आचार्य किशोर कुणाल, आज सगाई की रस्म

टैग्स