ब्रेकिंग
Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना

समस्तीपुर: पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी के भाई की हत्या का खुलासा, 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SAMASTIPUR: उजियारपुर की पूर्व सांसद सह जेडीयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों

समस्तीपुर: पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी के भाई की हत्या का खुलासा, 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: उजियारपुर की पूर्व सांसद सह जेडीयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 7 जून को समस्तीपुर के सरायरंजन में 4 लाख रुपये लूटने के दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी। 


पूर्व सांसद के भाई की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने बताया कि मेयारी चौक पर मृतक सुनील कुमार सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। जिस दिन उनकी हत्या हुई उस दिन बैंक से 3 लाख हजार 60 रुपये निकालकर वे सीएसपी ब्रांच जा रहे थे। 


इसी बीच दो बाइक पर सवार 5 अपराधियों ने लूट की कोशिश की जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली सुनिल कुमार को जा लगी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। गोली मारने के बाद मृतक के पास से रूपये लूटकर अपराधी फरार हो गये। इस पूरे मामले की तकनीकी अनुसंधान करते हुए पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा।


सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आए अपराधियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके पास से दो बाइक, बैग, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चेक बुक, 20 हजार रुपए, दो देसी कट्टा, तीन कारतूस, दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। गौरतलब है कि सत्ताधारी दल से जुड़े इस हत्याकांड के बाद लोग काफी गुस्से में थे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर भी आ चुके थे। पुलिस के लिए यह हत्याकांड किसी चुनौती से कम नहीं थी। लेकिन आज पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता