ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

पेंट करने के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप, गोदाम मालिक पर लापरवाही का आरोप

परिवार वालों का आरोप है कि गोदाम पेंट कराने से पहले सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से ही शिव यादव ऊंचाई से गिर पड़ा और इलाज में उसकी मौत हो गयी।परिवार वालों द्वारा कंस्ट्रक्शन ओनर और संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाना इलाके में पेंट करने के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना सौर बाजार थाना अंतर्गत पतरघट मुख्य मार्ग स्थित एक गोदाम की है. जहां रंग- रोगन के कार्य मे लगे पेंटर करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया। जख़्मी मजदूर का सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


 मृतक के परिजनों ने गोदाम के मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान सौरबाजार थाना अंतर्गत नादो पंचायत के दमगड़ी वार्ड नंबर 16 निवासी केसी यादव के 35 वर्षीय पुत्र शिव यादव के रूप में हुई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक शादीशुदा है और उसके ही कमाई से उसके परिवार का पूरा परवरिश होता था। मृतक को दो संतान है।


 मृतक के चचेरे भाई पंकज यादव ने बताया कि रोज की तरह वह सुबह ही घर से निकाला था। वह सौरबाजार - पतरघट मुख्य मार्ग में पुला घाट के समीप एक प्राइवेट गोदाम के निर्माण भवन में पेंटर का कार्य लगा था। इसी दौरान करीब 20 फीट की ऊंचाई से वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे घटना के बाद सहरसा सदर अस्पताल मे ईलाज के लिए एडमिट कराया। जहां उसके इलाज के क्रम में मौत हो गई। 


परिवार वालों का आरोप है कि गोदाम पेंट कराने से पहले सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से ही शिव यादव ऊंचाई से गिर पड़ा और इलाज में उसकी मौत हो गयी।परिवार वालों द्वारा कंस्ट्रक्शन ओनर और संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि अगर मजदूरों की सेफ्टी का इंतजाम होता तो आज शिव जिन्दा होता। हादसे में मौत की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर वेदानंद सिंह ने कहा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और मामले को लेकर संबंधित थाने को विधि सम्मत कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता