ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सासाराम में NH-19 पर बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में आए मामा-भांजे, ज्वेलरी कारोबारी की मौत

सासाराम के दरीगांव थाना क्षेत्र में NH-19 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में ज्वेलरी कारोबारी जितेंद्र कुमार सोनी की मौत हो गई, जबकि उनका भांजा गंभीर रूप से घायल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरीगांव थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के पुरानी मुंशी मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह आभूषण कारोबारी थे और वाराणसी से मार्केटिंग कर लौट रहे थे। इस दौरान वह बीच रास्ते में अपने ससुराल चेनारी रुके थे। वहां से अपने भांजे को बाइक पर बैठाकर औरंगाबाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


घायल भांजा झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे गंभीर हालत में सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। दरीगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के पास से आभूषण और अन्य सामान बरामद किए हैं, जिन्हें वह वाराणसी से लेकर लौट रहे थे।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता