ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार के इस स्टेशन को चलाती हैं सिर्फ महिलाएं, टिकट काटने से लेकर सफाई तक की है जिम्मेदारी

SAMASTIPUR : महिला दिवस से एक दिन पहले ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे ने स्त्री शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया है. ECR ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी एक दिन के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : 

महिला दिवस से एक दिन पहले ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे ने स्त्री शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया है. ECR ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी एक दिन के लिए महिलाओं को समर्पित किया है. इस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा से लेकर परिचालन तक की जवाबदेही महिला कर्मियों के हाथों में है. टिकट काटने से लेकर ट्रेन चलाने  का काम महिलाओं को दिया गया. 


महिला दिवस पर इस तरह की अनोखी पहल रेलवे पहले भी कर चुकी है. डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस तरह की पहल का असल मकसद महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना होता है. ट्रेन नंबर 75253 समस्तीपुर से दरभंगा जाने वाली डीएमयू सवारी गाड़ी का परिचालन महिला लोको पायलट द्वारा किया गया. इस ट्रेन को डीआरएम अशोक माहेश्वरी, एडीआरएम संतराम मीणा और अन्य वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.


 ट्रेन चलाने से लेकर स्टेशन परिसर की हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को महिलाओं के हाथों में सौंपा गया था. इस मौके पर स्टेशन परिसर को गुब्बारों से सजाया गया था. स्टेशन काफी खूबसूरत दिख रहा था. विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर कई महिलाएं भी उपस्थित थीं. बता दें कि इससे पहले भारत के आधा दर्जन रेलवे स्टेशन पर इस तरह के नज़ारे देखने को मिले हैं. मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन की भी पूरी जिम्मेदारी नारी शक्ति के हाथ में है.