ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

समस्तीपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधयों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और क्राइम कंट्रोल का दावा करने वाली पुलिस फिसड्डी स

समस्तीपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधयों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और क्राइम कंट्रोल का दावा करने वाली पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है. 

ताजा मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव  की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर पोल्ट्री फॉर्म के कारोबारी और किसान केदारनाथ झा की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार होकर छह की संख्या में अपराधी केदारनाथ झा के घर पहुंचे. इस वक्त केदारनाथ झा अपनी मां के साथ थे. अपराधियों ने आवाज देकर उन्हें घर के बाहर बुलाया और बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे. 

गंभीर रुप से घायल केदारनाथ झा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पहले से भी जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था, उसी कारण घटना को अंजाम दिया गया है.