ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मानव श्रृंखला में शामिल महिला की मौत, गई थी जीविका दीदी के साथ

SAMSATIPUR: मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए घर से निकली एक बुजुर्ग महिला रेशमा देवी की मौत हो गई. मृत महिला के परिजनों ने बताया कि समस्तीपुर के हकीमाबाद पंचायत की रहने वाले शिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMSATIPUR: मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए घर से निकली एक बुजुर्ग महिला रेशमा देवी की मौत हो गई. मृत महिला के परिजनों ने बताया कि समस्तीपुर के हकीमाबाद पंचायत की रहने वाले शिया शरण राय की पत्नी रेशमा देवी अपनी जीविका दीदी बहू के साथ ही मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए समस्तीपुर शहर आई थी.

इसको भी पढ़ें: मानव श्रृंखला के दौरान हुई मौत को छुपाने में जुटे रहे DM, पटना में मुआवजे का हो गया ऐलान

लाइन में तबीयत हुई खराब

पटेल मैदान में वह लाइन में लगी ही थी कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसे फौरन समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. 

डीएम ने कहा-दमा से थी पीड़ित

इस मामले पर समस्तीपुर के डीएम शशांक शुभंकर का बताना है कि महिला रेशमा देवी दमा की बीमारी से पीड़ित थी और मानव श्रृंखला शुरू होने से पहले ही करीब 11 बजे वह सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी. इसलिए मानव श्रृंखला में भाग लेने की बात सही नही है. उन्होंने यह कहा कि मृतका की बहू जीविका दीदी है.  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता