ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

सहरसा में निर्माणाधीन सड़क पर हाईवा की चपेट में आने से हादसा, एक अधेड़ की मौत

शव की पहचान नहीं हो पाई क्योंकि उसका चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

BIHAR
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे सड़क में कार्य कर रहे हाईवा की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघिया में घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस, टीओपी पुलिस, डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। 


शव का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शव का पहचान नहीं हो पाया है। मृतक के संबंध में कोई निर्माण कार्य में लगे वाहन का ही चालक होने की बात कह रहा है तो कोई राहगीर बता रहे हैं। हालांकि शव का कोई पहचान नहीं हो पाया है। 


लोगों का कहना है कि शव की स्थिति और टायर को देखकर लग रहा है कि मिट्टी गिराने के लिए हाईवा को आगे पीछे करने के दौरान यह घटना घटी है। घटना के बाद निर्माण कार्य में जुटे सभी लोग भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा चालक हमेशा लापरवाही और तेज गति से ही गाड़ी चलाता है। मालूम हो कि यह सड़क शहर के पूर्वी छोड़ पटूआहा से होकर दीघिया, बनगांव होते महिषी होकर आगे निकल रही है। जिसका निर्माण कार्य द्रुत गति से चल रहा है। 


जिस हाईवा से घटना हुई है उस पर अनुमंडल कार्यालय बांका के गोपनीय शाखा का एक आदेश पत्र चस्पा है। पत्र अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष रजौन, घोरैया, अमरपुर, शंभूगंज के नाम से जारी किया गया है। पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मुंगेर से मिर्जाचौकी के सेक्शन मुंगेर से खगरिया जंक्शन तक मोंटेकरलो लिमिटेड द्वारा हाइब्रिड एक्विटी मोड पर फोरलेन निर्माण के संदर्भ में पौंड ऐश की आपूर्ति हेतु वाहन के अनुमति की बात कही गयी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता