ब्रेकिंग
Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार

सरकारी स्कूल बना रणभूमि: क्लासरूम में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, महिला HM से अभद्रता; वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित इसलामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में घुसकर शिक्षकों के साथ मारपीट और प्रभारी प्रधानाध्यापिका से अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार का एक सरकारी स्कूल देखते ही देखते रणभूमि बम गया। सहरसा के नवहट्टा प्रखंड के इसलामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में घुसकर शिक्षकों के साथ मारपीट और प्रभारी प्रधानाध्यापिका के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। 



बताया जाता है कि जिस वक्त विद्यालय के सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में पठन-पाठन की तैयारी कर रहे थे, तभी विद्यालय अध्यक्ष राजकिशोर चौधरी अपने भाईयों और कुछ सहयोगियों के साथ स्कूल परिसर में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।



आरोप है कि उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुंवर नम्रता आनंद के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। वहीं, जब शिक्षक शशि कुमार राम और रमन कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।



इस घटना से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हुआ। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुंवर नम्रता आनंद ने नवहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता