ब्रेकिंग
DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफर

Bihar News: सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकारों से कथित मारपीट और CCTV फुटेज मिटाने के आरोपों के मामले में बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सहरसा सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग (मुख्यालय), पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।  



दरअसल, सहरसा जिलाधिकारी के पत्रांक-398 (दिनांक 15.09.2026) का हवाला देते हुए अधिसूचना में बताया गया है कि मध्याह्न भोजन (Mid-day meal) से बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग करने आए मीडिया कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई थी। इतना ही नहीं, घटना स्थल पर पहले से लगे CCTV कैमरे से फुटेज मिटाने का भी गंभीर आरोप दोनों डॉक्टरों पर लगाया गया है।  



मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति प्राधिकार ने कड़ा कदम उठाते हुए डॉ. आजाद (कोटि क्रमांक- G643/2025) और डॉ. रोशन लाल (कोटि क्रमांक- G4780/2025) का तबादला पटना मुख्यालय करने का निर्णय लिया है। सरकार के अवर सचिव उपेन्द्र राम के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। 



इस कार्रवाई के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। आदेश की प्रतियां जिलाधिकारी सहरसा, सिविल सर्जन सहरसा और महालेखाकार समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता