ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पतंजलि का प्रोडक्ट बेचने के बहाने बुजुर्ग महिला से 3 लाख का सोना ठगकर दो युवक फरार, दोनों की तलाश जारी

सहरसा में 79 वर्षीय आशा झा से दो ठगों ने पतंजलि का प्रोडक्ट बेचने के बहाने करीब 3 लाख रुपये का सोना ठग लिया। दोनों युवक चेन और अंगूठी साफ करने का झांसा देकर फरार हो गये। ऐसे ठगों से सावधान रहने की जरूरत है।

बिहार
घर की महिला से ठगी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के बटरहा वार्ड नंबर 36 में एक रिटायर्ड टीचर की 79 वर्षीय पत्नी आशा झा से दो अज्ञात युवकों ने करीब 3 लाख रुपये का सोना ठग लिया। घटना गुरुवार की है, जब युवक बाबा रामदेव का उत्पाद बेचने का बहाना बनाकर उनके घर पहुंचे थे।


आशा झा ने पुलिस को बताया कि घर के अन्य सदस्य ड्यूटी पर चले गए थे, जिसके बाद वह अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक उनके दरवाजे पर आए और खुद को पतंजलि उत्पादों का विक्रेता बताया। उन्होंने एक कैटलॉग दिखाते हुए कहा कि वे फिलहाल केवल उत्पाद दिखा रहे हैं और रविवार को सामान लेकर आएंगे।


युवकों की मीठी बातों में आकर आशा झा ने उन्हें घर में बैठाया। कुछ देर बाद, उन्होंने महिला से सोने की अंगूठी और चेन को दो मिनट में साफ करके चमकाने की बात कही। जब महिला ने अपने दो भर की सोने की चेन और एक अंगूठी उन्हें दी, तो दोनों युवक उसे लेकर मौके से फरार हो गए।


पीड़िता के अनुसार, चोरी की गई सोने की चेन का वजन दो भर था, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। वहीं, अंगूठी चार आने की थी, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कुल मिलाकर करीब 3 लाख रुपये का सोना ठग लिया गया।आशा झा ने बताया कि एक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष थी, जबकि दूसरे की उम्र 26–27 वर्ष के बीच थी।


दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद उसी बाइक से फरार हुए।घटना की सूचना मिलने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को जानकारी दी। सदर थाना अंतर्गत टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीओपी-2 के प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और पीड़िता के आवेदन के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।