ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

सहरसा के स्कूल में मिड-डे मील के चावल में निकला पिल्लू, बच्चों ने किया हंगामा

सहरसा के तरियामा मध्य विद्यालय में मिड-डे मील के चावल में पिल्लू मिलने के बाद छात्रों ने हंगामा किया। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी नाराजगी जताई। बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बिहार न्यूज
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले के तरियामा मध्य विद्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मध्यान भोजन (मिड-डे मील) के दौरान बच्चों की थाली में परोसे गए चावल में पिल्लू निकलने लगा। भोजन में गड़बड़ी देख स्कूली बच्चों ने हंगामा शुरू कर दिया। 


देखते ही देखते विद्यालय परिसर में काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए और मामले को लेकर नाराजगी जताने लगे। जानकारी के अनुसार, मध्यान भोजन परोसे जाने के दौरान कुछ बच्चों ने अपनी थाली में चावल के बीच पिल्लू देखा। इसके बाद अन्य बच्चों ने भी अपनी-अपनी थाली की जांच की तो कई थालियों में पिल्लू पाए गए। यह देखते ही बच्चों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने भोजन करने से इनकार करते हुए विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।


● बच्चों ने एचएम पर लगाया अनदेखी का आरोप

छात्रा मुस्कान कुमारी, मधु कुमारी, शिवानी कुमारी, कोमल कुमारी, पिंकी कुमारी, नूतन कुमारी, रिंकी कुमारी एवं सोनाली कुमारी ने आरोप लगाया कि जब इस मामले की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र पासवान को दी गई तो उन्होंने कहा कि उस चावल को फेंक दो और दूसरा चावल ले लो। 


बच्चों का कहना था कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय प्रबंधन गंभीर नहीं है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश रौशन विद्यालय पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित बच्चों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे मामले में पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद मामले की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह शिक्षा पदाधिकारी जयकिशन को दी गई। 


● बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन

सूचना मिलते ही बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जय किशन विद्यालय पहुंचे और बच्चों व ग्रामीणों की शिकायत सुनी। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पदाधिकारी के आश्वासन के बाद बच्चों एवं ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। विद्यालय में हुई इस घटना को लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी देखी गई। 


● क्या कहते हैं बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी?

वहीं इस बाबत बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सिमरीबख्तियारपुर जयकिशन ने बताया कि मैं जब विद्यालय पहुंचा तो चावल में पिल्लू दिखाई दिया। अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता