ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

सहरसा में बेखौफ चोरों का आतंक, दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर 4.20 लाख की चोरी

सहरसा के कचहरी चौक स्थित किराना दुकान में चोरों ने एस्बेस्टस और पीछे का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत करीब 4.20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब 4.20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली।


मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वती नगर वार्ड संख्या-06 निवासी अशोक कुमार चौधरी की “अशोक किराना एवं जनरल स्टोर” नामक दुकान कचहरी ढाला के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर के दक्षिण स्थित है। रविवार की देर रात चोरों ने दुकान की छत में लगे एस्बेस्टस को तोड़कर और पीछे का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दुकान में प्रवेश किया।


दुकानदार ने बताया कि सोमवार सुबह पड़ोसियों से चोरी की सूचना मिलने पर जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि छत टूटी हुई है और पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नकदी और बड़ी मात्रा में किराना एवं एफएमसीजी उत्पाद गायब मिले।


पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से खुले और खुदरा नोटों की गड्डियां तथा सिक्कों से भरे थैले भी ले गए, जिनकी कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा शैंपू, बेबी ऑयल, हेयर ऑयल, काजू, खजूर, अखरोट, मसाले, विभिन्न एफएमसीजी उत्पाद, बिस्कुट सहित अन्य सामान की चोरी की गई है। चोरी गए सामान का मूल्य करीब 3.80 लाख रुपये से अधिक बताया गया है।


दुकानदार ने यह भी बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, लेकिन चोरों ने कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर उसकी दिशा बदल दी, ताकि उनकी पहचान न हो सके।


अशोक कुमार चौधरी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच करने और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी की मांग की है। उन्होंने पुलिस को जांच में हरसंभव सहयोग देने की बात भी कही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता