ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

BIHAR NEWS : सहरसा में अवैध गैस सिलेंडर के धंधे में बड़ा धमाका, शिक्षक की मौत; कारोबारी की हालत गंभीर

BIHAR NEWS : सहरसा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक प्राइवेट शिक्षक की मौत हो गई

सहरसा गैस सिलेंडर विस्फोट
सहरसा गैस सिलेंडर विस्फोट
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां आज अहले सुबह एक भीषण हादसा घटित हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके साथ ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए हैं। 


जानकारी के अनुसार,सहरसा जिले में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां अवैध गैस सिलेंडर कारोबारी खुर्शीद आलम, पिता हलीम के घर अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाका इतना तीव्र था कि कई लोगो के मकान की खिड़की के शीशे टूट गए। यह धमाका उस समय हुआ जब लोग अपने बच्चों को स्कूल-कोचिंग के लिए लेकर जा रहे थे या फिर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि घर के नीचे बने बेसमेंट का स्टील शटर उखड़कर लगभग 30 फीट दूर जा गिरा और वहीं से गुजर रहे सचिन कुमार पिता – राजकुमार, निवासी निर्मली, थाना निर्मली, जिला सुपौल के सिर पर आ गिरा। सिर फटने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पेशे से प्राइवेट शिक्षक थे। धमाके में अवैध गैस कारोबारी खुर्शीद आलम बुरी तरह झुलस गए। उन्हें पुलिस संरक्षण में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


इधर, सूत्रों के मुताबिक, खुर्शीद आलम अपने दो मंजिला घर के बेसमेंट में वर्षों से सामाजिक विरोध के बावजूद अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खुर्शीद आलम के घर हुए विस्फोट में खुद वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक शिक्षक की मौत हो गई है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल, फायर ब्रिगेड, एफएसएल की टीम, मार्केटिंग ऑफिसर सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच पड़ताल की जा रही है।