ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

प्रेमी की खातिर दुल्हन ने लौटाई बारात, बीच मझधार में छोड़कर आशिक हो गया फरार

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के लिए एक दुल्हन ने घर आई बारात को लौटा दिया और उससे शादी करने की जिद्द पर अड़ी रही। घंटों हाई

प्रेमी की खातिर दुल्हन ने लौटाई बारात, बीच मझधार में छोड़कर आशिक हो गया फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के लिए एक दुल्हन ने घर आई बारात को लौटा दिया और उससे शादी करने की जिद्द पर अड़ी रही। घंटों हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद घरवाले प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए लेकिन ऐन वक्त पर लड़की को धोखा देकर प्रेमी बीच मझधार में उसे छोड़कर फरार हो गया। 


बताया जाता है कि शादी से एक दिन पहले लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। उधर घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो घर में हड़कंप मच गया। क्योंकि अगले दिन उसकी बारात आने वाली थी। परिजनों ने लड़की की खोजबीन शुरू की। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल को सर्विलांस पर रख दिया जिसके बाद लड़की का लोकेशन का पता चल गया। 


लड़की और उसका प्रेमी सिंघियाघाट में थे जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों को थाने लाया गया जिसके बाद लड़का और लड़की को उनके परिजनों के हवाले किया गया। जिसके बाद अगले दिन होने वाली शादी की तैयारी में लड़की वाले जुट गये। शादी की पूरी तैयारी कर ली गयी थी। बारात लड़की के घर पर पहुंचने वाली थी कि तभी लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। वह जिद्द पर अड़ी थी कि शादी वह किसी और से नहीं करेगी बल्कि अपने प्रेमी से ही करेगी। उसे समझाने के लिए पूरा परिवार लगा हुआ था। 


जब बारात दरवाजे पर पहुंची तब भी लड़की शादी नहीं करने की जिद्द पर अड़ी थी। वो जयमाला स्टेज पर भी जाने को तैयार नहीं थी। इस दौरान घंटो भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गांव और परिवार के लोग भी लड़की की इस जिद्द से हैरान थे। उन्होंने भी उसे समझाने की भरपुर कोशिश की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। दुल्हन की जिद्द के आगे बारातियों को भी लौटना पड़ गया। लड़की की जिद्द के सामने उसके घरवालों को झूकना पड़ गया। 


प्रेमी से उसकी शादी कराने के लिए घरवाले तैयार हो गये लेकिन तभी ऐन वक्त पर अब लड़की का प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। वह कहने लगा की किसी भी हाल में वो लड़की से शादी नहीं करेगा। इतना कहने के बाद प्रेमी अपने परिजनों के साथ फरार हो गया। अब लड़की अपनी गलती पर आंसू बहा रही है। उसकी शादी अंतत: दोनों लड़कों में से किसी से नहीं हो पाई। जिससे वो सच्चा प्यार करती थी उसी ने धोखा दे दिया। अब वो अपनी गलती पर आंसू बहा रही है। 





टैग्स