ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

BIHAR CRIME : रेल लाइन के पास मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

BIHAR CRIME : जहां सहरसा-मधेपुरा रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात शव मिला है। शव शहर के हटियागाछी मोहल्ले के पास रेल लाइन के उत्तर में पटरी से पूरब की तरफ स्थित था।

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार के सहरसा से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद लोगों के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि यह युवक कौन है और इसके मौत की पीछे कि वजह क्या है ?


दरअसल, खबर सहरसा से है। जहां सहरसा-मधेपुरा रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात शव मिला है। शव शहर के हटियागाछी मोहल्ले के पास रेल लाइन के उत्तर में पटरी से पूरब की तरफ स्थित था। अज्ञात शव मिलने सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ देखने के लिए इकट्ठा हो गई। लेकिन अब तक शव शिनाख्त नहीं हो सका है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच तहकीकात में जुटी है। 


पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 साल आंकी गई है। शव के पैर और सर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। शव से निकल रही दुर्गंध से अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत करीब 2 दिन पहले हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सब इंस्पेक्टर सनोज वर्मा और RPF की टीम मौके पर पहुंचे। वहीं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 


इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को रेलवे लाईन के पास फेंका गया है। पुलिस का कहना है उक्त व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आ पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।