ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

अंतिम सफर: ट्रेन से उतरने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी युवती, इलाज के दौरान मौत

हैरानी की बात तो यह है कि स्वस्थ व्यक्ति को यह पता नहीं चल पाता है कि अगले चंद सेकंड में उसकी जिन्दगी खत्म होने वाली है। किसी तरह का लक्षण भी उनमें दिखाई नहीं देता।

BIHAR
युवती की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: कोरोना महामारी के बाद चलते फिरते अचानक लोगों की मौतें हो रही है। अचानक  दिल का दौरा पड़ने से सामान्य परिस्थितियों में मौत की घटनाएं बढ़ी हैं। कोविड के बाद हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। खासकर उन लोगों में जो गंभीर संक्रमण से ग्रस्त थे। जानकारों का मानना है कि इसका कोरोना वैक्सीन भी हो सकती है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया कि इन मौतों का सीधा संबंध वैक्सीन से नहीं है। 


ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले की है जहां सहरसा रेलवे स्टेशन पर एक युवती ट्रेन से उतरने के बाद अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जिसे जमीन पर गिरा देख GRP ने उसे रेल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के डॉक्टर ने सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। सहरसा सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि अज्ञात युवती जनहित ट्रेन से सहरसा जंक्शन पर उतरी थी और कुछ दूर चलने पर ही बेहोश होकर नीचे गिर गई। जिसे इलाज के लिए तुरंत रेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उस युवती की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान में जुटी हुई है। 


इसी तरह का एक मामला दिल्ली एयरपोर्ट में देखने को मिली। जहां श्रीनगर से एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ाकर पायलट दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा था। लैंडिंग के बाद जब वह एयरपोर्ट के अंदर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गयी। हैरानी की बात तो यह है कि स्वस्थ व्यक्ति को भी यह पता नहीं चल पाता है कि अगले चंद सेकंड में उनकी जिन्दगी खत्म होने वाली है। किसी तरह का लक्षण भी उनमें दिखाई नहीं देता है। अचानक दिल की धड़कन रुकी और मौत हो गई। 


इस तरह की एक घटना नहीं बल्कि कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी है। कभी डांस करते-करते तो कभी जिम में एक्सरसाइज करते समय तो कभी यात्रा करते समय लोगों की अचानक जान चली जा रही है। इस तरह की घटनाओं को देख ऐसा लगता है कि मानो एक ट्रेंड ही चल पड़ा है। इस तरह के केसेज को देखकर यही आशंका जताई जा रही है कि कोरोना के बाद वैक्सीन लेने से इस तरह के मामले बढ़े हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता