ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

JOB IN BIHAR : बिहार के 14 रेलवे स्टेशनों पर क्लर्क की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

JOB IN BIHAR : बिहार में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक आवेदक 20 जनवरी तक रेल मंडल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। यह कर्मी बुकिंग क्लर्क की तरह टिकट काटेंगे।

JOB IN BIHAR :
बुकिंग काउंटर
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JOB IN BIHAR : बिहार में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इसको लेकर बस आपको एक छोटा सा काम करना होगा और उसके बाद यह नौकरी आपके हाथों में होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसको लेकर किसी बड़े एग्जाम कि प्रक्रिया से नहीं गुजरना है और तो ख़ास बात यह है कि आपको अपनी सेवा भारतीय रेल सेवा में देनी है। तो आइए जानते हैं कि आखिर यह कौन सी नौकरी है और इसके लिए क्या कुछ करना होगा ?


दरअसल, समस्तीपुर रेलमंडल के 14 स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मी बुकिंग क्लर्क की तरह टिकट काटेंगे। चयनित स्टेशनों पर कमीशन के आधार पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) की तैनाती की जाएगी। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। इच्छुक आवेदक 20 जनवरी तक रेल मंडल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की तैनाती तीन साल के लिए होगी। आवेदक का मैट्रिक पास होना अनिवार्य है।


वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आयु 18 वर्ष अनिवार्य की गई है। आवेदक की आयु 20 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आवेदक से लिखित में सरकारी, गैर सरकारी विभाग या स्टेशन बुकिंग एजेंट नहीं होने का प्रमाण लेने के बाद ही बहाली की जाएगी।


एसटीबीए की चयन का अर्थ यह नहीं माना जाएगा कि वे रेलवे में सरकारी नौकरी के हकदार होंगे। यह चयन पूर्ण रुपेण संविदा पर आधारित है। हालांकि  एसटीबीए को रेलवे नौकरी, नियमित सेवा, बोनस, रेल पास जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के चयन हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इसमें चयनित एजेंट से संविदा के आधार पर कार्य लिया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की तैनाती होनी है। इसमें हायाघाट, नयानगर, जुब्बा सहनी, पिपराहन, कपरपुरा, हरनगर, प्रतापगंज, ललितग्राम, ओलापुर, छौड़ादानो, बैद्यनाथपुर, गढ़बरुआरी, परसौनी स्टेशन शामिल हैं। रेलवे की ओर से चयनित बुकिंग एजेंट को संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।