ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BIHAR NEWS : झाडू के लिए खूनी जंग, महिला की पीट -पीटकर हत्या; इलाके में मातम का माहौल

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात है कि इस घटना की वजह महज एक

BIHAR NEWS : झाडू के लिए खूनी जंग, महिला की पीट -पीटकर हत्या; इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात है कि इस घटना की वजह महज एक झाड़ू के लिए हुआ खूनी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार जिले के पटोरी थाना अंतर्गत चांदपुर धमौन गांव में बेतरह पिटाई से जख्मी हुए महिला की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी। घर के आंगन में झाड़ू के विवाद में 23 अक्टूबर को गोतिया ने महिला की लाठी और दंड से बेतरह पिटाई की थी। गंभीर हालत में महिला का पटना में एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी जिसके बाद बवाल हो गया। पुलिस कांड की तहकीकात में जुट गई है। 


वहीं, एफआईआर दर्ज हो जाने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य कई फरार हैं। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव में आते ही आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया। इस संबंध में एसपी कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी की है जिसमें मामले की पूरी जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे पटोरी थाना अन्तर्गत कि चांदपुर धमीन गांव में यह घटना हुई। 


मनीष कुमार राय की पत्नी मानती देवी झाड़ू खरीद कर लायी थी जिसे अपने आँगन में रखी थी। उक्त नये झाड़ू की जगह पर किसी ने पुराना झाड़ू रख दिया था। इस पर मानती देवी गाली ग्लौज करने लगी। उसके बाद मनीष कुमार की चाची संगीता देवी, चचेरा भाई लक्ष्मण कुमार, चचेरा भाई मोहन कुमार और चाचा जुलूम राय उर्फ अर्जुन ने मनीष कुमार की मां मानती देवी एवं पत्नी कविता देवी को लाढी डंडा से भार पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।