ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

नशे की हालत में शादी करने पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन ने वरमाला के स्टेज पर ही किया रिजेक्ट; जमकर हुआ बवाल

बिहार के सहरसा जिले में नशे की हालत में शादी करने पहुंचे दूल्हे को दुल्हन ने स्टेज पर ही रिजेक्ट कर दिया। दूल्हे की हरकतों से नाराज होकर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और बाद में पैसे लौटाने के समझौते पर सुलझ गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में नशे की हालत में शादी करने पहुंचे दूल्हे को दुल्हन ने वरमाला से पहले ही रिजेक्ट कर दिया। मामला बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर पंचायत का है, जहां दूल्हे की हरकतों से नाराज होकर लड़की पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया। बाद में मामला थाने तक पहुंच गया।


जानकारी के अनुसार सत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी एक युवती की शादी पूर्णिया के मूल निवासी और वर्तमान में शिवपुरी मोहल्ला निवासी रोहन कुमार से तय हुई थी। बारात पहुंचने के बाद जब दूल्हे को स्टेज पर लाया गया तो वह पूरी तरह नशे में धुत पाया गया। बताया गया कि वह नशे की गोली का सेवन करता है।


स्टेज पर दूल्हे की हरकतें और हंगामा देखकर दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दुल्हन के परिजनों ने भी नशेड़ी दूल्हे के साथ बेटी की शादी करने से मना कर दिया।


माहौल बिगड़ता देख कई बाराती मौके से लौटने लगे, लेकिन ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके पिता और अगुआ को रोक लिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज मांगने पर उन्होंने पांच कट्ठा जमीन बेचकर दूल्हा पक्ष को पांच लाख रुपये दिए थे। शादी टूटने के बाद उन्होंने पूरी राशि वापस करने की मांग की।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले पुलिस अधिकारी राजू कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पैसे लौटाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।


आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसमें दूल्हा पक्ष ने दहेज में लिए गए पैसे लौटाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। वहीं, नशे में धुत दूल्हे से शादी से इनकार करने के दुल्हन के फैसले की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता