ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दिल्ली अग्निकांड का जख्म: बिहार के एक ही गांव से एक साथ निकला 13 जनाजा, पूरे गांव में मची चित्कार

SAMASTIPUR : दिल्ली के अनाज मंडी में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को उजाड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में सबसे ज्यादा बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : दिल्ली के अनाज मंडी में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को उजाड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में सबसे ज्यादा बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे. 

इस अग्निकांड में समस्तीपुर के सिंघिया थाने के हरिपुर, ब्रह्मपुरा और बेलाही गांव के कुल 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में सिर्फ हरिपुर गांव के 11 लोगों की जान गई है. जिसके बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. 

गाँव के लोग पिछले तीन दिनों से शव के आने का इंतजार कर रहे थे. बेलाही गांव में मंगलवार की देर शाम दो युवकों का शव पहुंचा, वहीं एक गांव में 11 शव पहुंचने के बाद बुधवार की सुबह सब का  अंतिम संस्कार किया गया. 

जैसे ही शवों से लदा एंबुलेंस की आवाज गांव में सुनाई दिया, रोने- चिल्लाने की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा. हर आंखे नम थी और लोग उस मनहूस घड़ी को कोस रहे थे, जब ये युवक रोजी- रोटी की तलाश की खातिर दिल्ली गए थे.  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता