ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

साइकिल से नॉमिनेशन करने पहुंचे आरजेडी उम्मीदवार, आलोक मेहता ने उजियारपुर से भरा पर्चा

SAMASTIPUR : बिहार में विधानसभा के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चालू है. समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला. आरजेडी क

साइकिल से नॉमिनेशन करने पहुंचे आरजेडी उम्मीदवार, आलोक मेहता ने उजियारपुर से भरा पर्चा
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार में विधानसभा के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चालू है. समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला. आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता साइकिल से नामांकन करने पहुंचे. आलोक मेहता ने दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में उजियारपुर सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.


मोहिउद्दीननगर से आरजेडी से दो बार विधायक रह चुकी प्रदेश प्रवक्ता डॉ इज्या यादव ने पटोरी अनुमंडल कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल किया. वहीं इसी सीट पर बीजेपी से राजेश कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया.  वहीं रोसड़ा सुरक्षित विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बीरेंद्र पासवान ने भी बुधवार को नामांकन किया.


आरजेडी उम्मीदवार आलोक मेहता और डॉ इज्या यादव ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में तेजस्वी यादव की लहर चल रही है. दस लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा के बाद युवा वर्ग खासकर बेरोजगाओं में तेजस्वी के प्रति जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.


वहीं बीजेपी प्रत्याशी राजेश सिंह और बीरेंद्र पासवान ने भी अपनी अपनी जीत को पक्की बताते हुए  कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास के मुद्दे के साथ हम चुनाव मैदान में जा रहे है और इस बार भी एनडीए की सरकार बनना तय है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता