ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिक्षिका ने छात्राओं से दबवाया पैर, वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की मां को दूसरी टीचर ने दी धमकी, कहा-ऐसा करने से आपकी बेटी छोटी हो जाएगी क्या?

SAMASTIPUR: बिहार में शिक्षा का स्तर काफी गिर गया है। कभी स्कूल में बच्चों से सिर के बाल से जू निकलवाया जाता है तो कभी पैर दबवाया जाता है। शिक्षक और शिक्षिकाओं के इस रवैय्ये क

शिक्षिका ने छात्राओं से दबवाया पैर, वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की मां को दूसरी टीचर ने दी धमकी, कहा-ऐसा करने से आपकी बेटी छोटी हो जाएगी क्या?
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में शिक्षा का स्तर काफी गिर गया है। कभी स्कूल में बच्चों से सिर के बाल से जू निकलवाया जाता है तो कभी पैर दबवाया जाता है। शिक्षक और शिक्षिकाओं के इस रवैय्ये को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। जो खूब वायरल भी हो रहा है। सहरसा में जहां स्कूली बच्चों से जू निकवाया गया और इस दौरान शिक्षक क्लास में रील्स देखते मिले। वही समस्तीपुर में महिला टीचर स्कूल की छात्राओं से पैर दबवाती नजर आई। दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। 


बिहार के समस्तीपुर में महिला टीचर ने स्कूल की छात्राओं से पैर दबवाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। जहां जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित बथुआ बरैया टोल प्राथमिक विद्यालय का यह मामला है। महिला टीचर द्वारा पैर दवबाने का वीडियो वायरल होने के बाद जब इस बात की जानकारी छात्राओं के परिजनों को हुई। तब वे भी इस वीडियो को देखकर दंग रह गये और मामले की शिकायत स्कूल की टीचर से की।  


22 सेकंड के वायरल इस वीडियो में एक महिला टीचर क्लास में बिस्तर लगाकर लेटी हुई दिख रही है और पास में कुर्सी पर दूसरी शिक्षिका बैठी हुई है। इस दौरान 3 बच्चियां बिस्तर पर लेती महिला टीचर का पैर दबा रही है। वीडियो में दिख रही शिक्षिका स्कूल की टीचर सुनीला देवी है। सुनीला से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उस दिन मेरी तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद क्या कुछ हुआ पता नहीं चला।


वीडियो वारयल होने के बाद आरोपी शिक्षिका सुनिला ने बताया कि चक्कर आ गया था। जिसके बाद मेरे साथ क्या हुआ क्या नहीं मुझे कुछ पता नहीं है। शायद उसके बाद मैडम लोग मुझे सुलाई होगी और रसोईया लोग हमारी सेवा की। उसी समय बच्चे लोग भी रहे होंगे। महिला टीचर कुछ बच्चियों से पैर दवबा रही है। चक्कर आया उसके बाद हम कुछ नहीं जानते है। 


वही वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की ही दूसरी शिक्षिका ने सीमा नाम की एक छात्रा को फोन लगा दिया और कहा कि मान लो मेरी तबीयत खराब हो जाए और हम बोलेंगे पैर दबाने के लिए तो क्या  पैर नहीं दबाओगी क्या ऐसा करने से तुम छोटी हो जाओगी? छात्रा की मां ने कहा कि हम बच्ची को पढ़ने के लिए भेजते है पैर दबवाने के लिए नहीं भेजते हैं। वो स्कूल में किसी टीचर का पैर नहीं दाबेगी। 


जब मां ने विरोध किया तो देख लेने की धमकी भी दी। शिक्षिका छात्रा की मां से कहती है कि क्या आप लंदन से पढ़कर आई है? आपको छनक आता है तो हम बहुत दूर के पागल अपने हैं। आप देखिये क्या करते हैं कल इसकों स्कूल भेजिये। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की जांच डीईओ कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या कुछ निकलकर सामने आता है।  

टैग्स