ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल, दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर

Bihar Road Accident: सहरसा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के सहरसा में बिहरा थाना इलाके में सड़क हादसे में चार लोग जख़्मी हो गए। जिसमें एक दम्पति भी शामिल हैं। घायलों को डायल 112 पुलिस के द्वारा सहरसा सदर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां वे इलाजरत हैं। 


बिहरा थाना इलाके डायल 112 पुलिस एएसआई रमेश केवट ने बताया कि सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग में मनोरमा पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर दो चचेरे भाई सवार थे जबकि दूसरे बाईक पर एक दंपति शामिल थे। 


उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर सभी को उठाकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों को अस्पताल के डॉक्टर ने नाजुक स्थिति के मद्देनज़र बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि दो जख्मियों का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


घायलों में एक बाईक पर सवार सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 12 पशुपालन कॉलोनी निवासी 18 वर्ष के गौतम कुमार और दूसरा 18 वर्षीय प्रिंस कुमार शामिल हैं। दोनो चचेरे भाई है और अपनी बहन की शादी 10 मई को होनी थी जिसको लेकर शादी कार्ड बाटने के लिए गुरुवार को सिहौल जाने के दौरान बाईक दुर्घटना मे जख़्मी हो गयी।


जबकि दूसरे बाईक पर एक दम्पति शामिल है जिनकी पहचान समस्तीपुर जिले के निवासी 40 वर्षीय कमलेश कुमार और उनकी पत्नी 35 वर्षीय साधना देवी शामिल है। कमलेश सुपौल में एसडीएम के बॉडीगार्ड हैं और वह अपनी पत्नी को बाइक पर लेकर सहरसा आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जख्मी कमलेश के सिर में गंभीर चोटे आई है और पैर उसकी पूरी तरह फैक्चर हो गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता