ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : उत्पाद विभाग की गाड़ी ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा, छापेमारी करने पहुंची थी टीम

SAMASTIPUR : पुलिस प्रशासन को एक और समाज का रक्षक और जनता का सेवक कहा जाता है। लेकिन, बात उस समय अधिक बिगड़ जाती है जब यह रक्षक के कारण ही आप खतरे में पड़ जाए। अब एक ऐसा ही मामला ब

बिहार : उत्पाद विभाग की गाड़ी ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा, छापेमारी करने पहुंची थी टीम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMASTIPUR : पुलिस प्रशासन को एक और समाज का रक्षक और जनता का सेवक कहा जाता है। लेकिन, बात उस समय अधिक बिगड़ जाती है जब यह रक्षक के कारण ही आप खतरे में पड़ जाए। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाने से निकल कर सामने आया है।


मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाने के दूधपुरा बजार में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम का किसी बात को लेकर ग्रामीणों से हल्की विवाद हो गई जिसके बाद   ग्रामीणों द्वारा उत्पाद विभाग की टीम को खदेड़ना शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के गाड़ी में फंसी महिला करीब 200 मीटर तक घसीटी गयी। इसके बाद महिला को इलाज के लिए रोसरा अनुमंडल कार्यालय में भर्ती कराया गया।


बताया जा रहा है कि, उत्पाद विभाग की टीम पांच गाड़ी से दुधपुरा चौक पहुंची जहां उस वक्त सारी पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। उत्पाद विभाग की टीम ने ताड़ी पी रहे लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया और लाठीचार्ज भी शुरू कर दी गई। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक महिला के बेटे को भी पीटना शुरू कर दिया गया। 


जिसके बाद लोगों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में महिला भी अपने बेटे को बचाने के लिए वहां पहुंच गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उत्पाद विभाग की टीम को गाड़ी लेकर भागने की नौबत आ गई। इसके बाद जब उत्पाद विभाग की टीम भागने लगे तो उसी दौरान महिला गाड़ी में फंस गई और उसे कम से कम 200 मीटर तक घसीटा गया।


इधर इस घटना को लेकर समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी का का कहना है कि उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है वह अपने स्तर से ना मालूम करने में जुटे हैं कि आखिरकार घटना क्या है और उसके बाद फिर इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।