ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मी समेत चार को रौंदा, एक की मौत

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मी समेत कई को रौंदते हुए भाग निकला. घटना में एक पुलिसवाले की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरा को इलाज के लिए स्थानीय क्ल

बिहार : तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मी समेत चार को रौंदा, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मी समेत कई को रौंदते हुए भाग निकला. घटना में एक पुलिसवाले की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरा को इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जबकि कई स्थानीय लोगों को भी चोटें आईं हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 


जानकारी के मुताबिक, रोसड़ा-समस्तीपुर पथ पर रहुआ गांव के निकट ई रिक्शा को एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी थी और चालक ट्रैक्टर को बीच सड़क पर ही छोड़ भाग खड़ा हुआ था. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिसकर्मी द्वारा ईट लदा उक्त ट्रैक्टर को बीच सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा था. तभी समस्तीपुर की ओर से आ रही ट्रक ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया. 


घटना के बाद थानाध्यक्ष ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड रामचंद्र राय (58) को मृत घोषित कर दिया तथा रामेश्वर महतो को डीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों की मानें तो ट्रक चालक ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलते ही अनुमंडल अधिकारी ब्रजेश कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शहरियार अख्तर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. घटना सोमवार को रात्रि के करीब एक बजे की है. 

टैग्स