ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही के कारण युवक की गई जान, टूटे बिजली तार के संपर्क में आने से लगी करंट

Bihar New: बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गयी। वो अपने खेत से घर जा रहा था तभी पोल से टूट कर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

BIHAR
करंट से मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA NEWS: खबर सहरसा से है जहां जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के जलई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत से अपने घर जा रहे एक युवक बिजली तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।


मृतक की पहचान जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव वार्ड 7 निवासी परमेश्वरी यादव के 27 वर्षीय पुत्र लालमोहन यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि मृतक खेत से अपने घर जा रहा था और सड़क किनारे पोल से तार टूट कर गिरा हुआ था। बिजली विभाग को कई बार इसके बारे में अवगत कराया गया था इसके बाद भी बिजली विभाग ने लापरवाही बरती और जमीन पर गिरे विद्युत तार को ठीक नहीं कराया। जिसके कारण शाम होने के कारण टूटे तार को युवक नहीं देख सका और उसके संपर्क में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन बिजली विभाग के दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता