ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सेप्टिक टैंक में उतरे पांच मजदूर बेहोश, एक की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सेप्टिंक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। एकसाथ पांच मजदूर बेहोश हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है जबकि चार को अस

बिहार: सेप्टिक टैंक में उतरे पांच मजदूर बेहोश, एक की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सेप्टिंक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। एकसाथ पांच मजदूर बेहोश हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है जबकि चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। घटना पूसा थाना क्षेत्र स्थित हरपुर महमदा पंचायत के वार्ड संख्या दो की है।


मृतक मजदूर की पहचान हरपुर महमदा पंचायत निवासी हरिहर ठाकुर के 40 वर्षीय बेटे अमरजीत ठाकुर के रूप में की गई है जबकि अन्य मजदूरों में रामदास पंडित, संजय कुमार, रंजीत पंडित और मो. इरशाद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को निर्माणाधीन शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के लिए एक मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरा था। सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर के बेहोश होने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। 


वहां मौजूद अन्य चार मजदूर साथी मजदूर को बचाने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे तो वे भी बेहोश हो गए। एक साथ पांच मजदूरों के बेहोश होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पूसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है।