ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर किया पथराव; कई घायल

SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल पर गुरुवार की रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पुलिस के सामने जमकर पथराव किया गया। इस घटना म

Bihar News :  स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर किया पथराव; कई घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR :  बिहार में समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल पर गुरुवार की रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पुलिस के सामने जमकर पथराव किया गया। इस घटना में कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं। जिनका उपचार समस्तीपुर में ही कराया गया। रात करीब पौने नौ बजे समस्तीपुर में कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए चली। आउटर सिग्नल पर पहुंचते ही ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए।


जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब जीआरपी की एस्कार्ट पार्टी ट्रेन के अंदर मौजूद थी। बताया जाता है कि रात करीब पौने नौ बजे समस्तीपुर में कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए चली। आउटर सिग्नल पर पहुंचते ही ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए। 45 मिनट की देरी से ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची।


वहीं, सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे तथा जांच की। पथराव के कारण पेंट्रीकार समेत उसके बगल की ए-वन तथा बी-2 कोच के शीशे टूट गए। कई स्लीपर कोच की खिड़कियों पर भी पत्थर लगे थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आगे निकली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पथराव की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।