ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News : 5 नकाबपोशों ने दुकान में किया हाथ साफ, सीसीटीवी खंगालने पर हैरान रह गए दुकानदार

Bihar News : प्रदेश में चोरों का खौफ दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. ताजा मामले में 5 नकाबपोशों ने फ़िल्मी अंदाज में एक दुकान को निशाना बनाया है.

Bihar News
सहरसा में चोरी
© reporter
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : बड़ी खबर सहरसा जिले से आ रही है. जहां जिले में अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है, दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित पूरब बाजार में अहले सुबह करीब 4 बजे इस वारदात को अंजाम दिया है.


ये 5 नकाबपोश चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर में रखे 55,000 रुपये चुरा लिए. पीड़ित दुकानदार ने सदर थाने मे लिखित शिकायत की है. दुकान के मालिक विकास कुमार ने बताया कि रात को दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे.


अगली सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखी नकदी गायब थी. जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो दंग रह गए. चोरी की घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.


फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि कैसे अज्ञात चोरों ने अपनी पहचान को छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क पहन रखा था. पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है. साथ ही चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई है.


फिलहाल सदर थाना की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस जल्द ही सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की पहचान इन चोरों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है. हालांकि यह काम बेहद मुश्किल होने वाला है क्योंकि इन चोरों ने मास्क धारण किया हुआ था. देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले को कैसे सुलझाती है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता