ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News : सहरसा पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, भारी मात्रा में कोरेक्स बरामद

Bihar News : सहरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए बड़ी संख्या में कफ सिरप बरामद किया है. चार कारोबारी गिरफ्तार.

Bihar News
police with corex smugglers
© reporter
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां जिले की पुलिस ने नशा के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में कोरेक्स भी बरामद किया गया है। दरअसल सोनवर्षा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित गिरिजा पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को बरामद किया है।


223 बोतल कफ सिरप बरामद

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पेट्रोल पंप के एक कमरे से छापेमारी कर 223 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इन कारोबारियों के पास से एक बाईक व तीन मोबाईल भी बरामद किया है।


4 नशा तस्कर गिरफ्तार 

पुलिस की गिरफ्त में आए कारोबारियों की पहचान डरहार थाना क्षेत्र के सतौर गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र मनीष कुमार, सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया गांव निवासी शंकर झा के पुत्र प्रिंस रौशन उर्फ रौशन झा, सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी विजय महतो के पुत्र गौरव कुमार व रविंद्र महतो के पुत्र कुमार बालाजी के रूप में की गई है।


थानाध्यक्ष का बयान

इस बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि “गुप्त सूचना के आधार पर गिरिजा पेट्रोल पंप स्थित एक कमरे में छापेमारी की गई थी, जहां से 223 बोतल कोरेक्स सहित चार कारोबारी गिरफ्तार हुए हैं। इन लोगों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है”. बता दें कि शराबबंदी के बाद ऐसे तस्करों कि संख्या में भारी संख्या में इजाफा हुआ है.


युवाओं की बर्बाद हो रही जिंदगी

वहीं राज्य के युवाओं की जिंदगी ऐसे नशों के कारण बर्बाद हो रही है. इन युवाओं में 18 साल से कम उम्र के युवा बहुत बड़ी संख्या में हैं. कोरेक्स के अलावा ये युवा स्मैक, गांजे, चरस इत्यादि जैसे नशों की गिरफ्त में आ चुके हैं और इनकी संख्या लगातार बढती ही जा रही है. हालांकि प्रशासन सूचना मिलने के बाद इन नशों के कारोबारियों के खिलाफ कदम उठाती जरुर है, मगर इस बारे में और भी ज्यादा बड़े एक्शन की जरुरत पूरे राज्य में है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता