ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहे मुखिया पति की मौत, बाल - बाल बची सरपंच पति की जान

SITAMADHI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती ह

बिहार : मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहे मुखिया पति की मौत, बाल - बाल बची सरपंच पति की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इन हादसों पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस भी कई तरह योजनाएं बनाई जा रही है। इन हादसों पर रोक लगाने को लेकर पुलिस को काम कर रही है, लेकिन इसके बाबजूद हररोज कोई न कोई नया मामला सामने आ जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी  से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में मुखिया  की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के मौदह पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौदह पंचायत के वर्तमान मुखिया ललिता देवी के पति व पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह मौदह कचहरी के सरपंच कृष्णा देवी के पति हरिशंकर सिंह के साथ स्थानीय पंचायत समिति सदस्य मो रऊफ अंसारी के बुलेट मोटरसाइकिल नं  बी आर 30 ए ए 4305 से अरेराज स्थित भोला बाबा का दर्शन व जलाभिषेक करने जा रहे थे। उसी क्रम में अरेराज के निकट चिरैया थाना क्षेत्र के पिपराकोठी में दुर्घटना में पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह की मौत हो गई।


वहीं सरपंच पति हरिशंकर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज कराया जा रहा है। पूर्व  मुखिया की मौत पर मुखिया प्रतिनिधि अंजनी कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य रऊफ अंसारी, पूर्व सांसद अर्जुन राय ,प्रमुख रतन कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि अंजनी कुमार सिंह ऊर्फ अप्पू सिंह, जिला परिषद् सदस्य क्षेत्र संख्या 18 प्रतिनिधि सुनील शर्मा, स्व बब्लू पटेल पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता