ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, 4 मासूम बच्चियों की मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. बारिश के पानी में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई है. बच्चियों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम म

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, 4 मासूम बच्चियों की मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. बारिश के पानी में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई है. बच्चियों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. जिला प्रशासन की ओर से आपदा कोष से मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है. 


घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की है. यहां शादीपुर पंचायत अंतर्गत एक ईंट भट्ठा चिमनी के समीप जमे पानी मे डूबकर चार सहेलियों की मौत हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम में चार बच्चियां बकरी चराने के लिए चौर में गयी हुई थी. इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वो चिमनी के पास के गढ्ढे में जमे बारिश के पानी मे डूबने लगी. 


यह देख कर अन्य तीनों सहेलियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बारी -बारी से तीनों सहेलियां भी उसी गढ्ढे में डूब गई. बाद में उसी चौर में लोगों ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी।तब काफी संख्या में ग्रामीण और मृतक लड़कियों के परिजन चौर में पहुंचे और काफी प्रयास के बाद सभी बच्चियों के शव को गढे से बाहर निकाला गया. 


इस दर्दनाक हादसे में लक्ष्मी कुमारी उम्र 15 वर्ष पिता राजेंद्र दास,रूपम कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता महेंद्र सहनी,मधुमाला कुमारी उम्र 13 वर्ष पिता स्वर्गीय कैलाश दास और हीरामणि कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता सुरेन्द्र दास की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही खानपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी राजन कुमार दिवाकर स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है.


सरकार की तरफ से सभी मृतकों के परिजनों को आपदा कोष से चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार और मातम का माहौल कायम हो गया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता