ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, 20 लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। इ

बिहार: गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, 20 लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे के बाद बस पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस पर सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। सभी को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के खोपरवा गाछी के पास की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार को मां भवानी कंपनी की बस समस्तीपुर से यात्रियों को लेकर बहेड़ी जा रही थी। जैसे ही बस खोपरवा गाछी के पास पहुंची, ड्राइवर ने गाड़ी से अपना संतुलन खो दिया और यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवाल लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 20 लोग घायल हो गए थे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार लोगों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दरभंगा अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है।