ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गई 4 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

SAMASTIPUR: दलसिंहसराय के केवटा में आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गई एक चार साल की बच्ची की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR: दलसिंहसराय के केवटा में आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गई एक चार साल की बच्ची की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा.


परिजनों और ग्रामीणों ने केंद्र की सेविका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दलसिंहसराय-विद्यापति नगर सड़क को केवटा के अम्बेडकर विद्यालय के पास जाम कर दिया. मौके पर जाम छुड़ाने पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों को खदेड़ दिया.  


बताया जाता है कि केवटा के वार्ड संख्या 4 के रहने वाले  विश्वनाथ राय की चार साल की पुत्री प्रियंका कुमारी उर्फ मोनी पास के ही आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 120 में बुधवार को पढ़ने गयी थी, सेंटर पर ही बच्ची अचानक बेहोश हो गयी. जिसके बाद सेविका अनिता देवी और सहायिका रीता कुमारी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को खराब खाना खिलाया जाता है, जिसके कारण ही बच्ची की मौत हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही  पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता