ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी की भी गई जान, तीन मासूम के सिर से उठा मां-बाप का साया

Bihar News: बिहार के सहरसा में दर्जनाक सड़क हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी की भी मौत करंट लगने से हो गई. दोनों की मौत के बाद तीन मासूम बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: सहरसा के सलखुआ थाना इलाके में एक महिला बिजली के करंट लगने की वजह से मौत हो गयी। मौत से पूरा परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 


मृतका की पहचान सलखुआ थाना इलाके गुड़ा पंचायत के मुसहरनिया वार्ड नंबर 2 निवासी स्वर्गीय अरुण पासवान की 30 वर्षीय पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। काजल को तीन संतान जिसमें दो लड़का और एक लड़की शामिल है। घर में सबसे बड़ा बेटा 6 साल का, दूसरी बेटी 4 साल की और तीसरी 2 साल की बेटी शामिल है।


मृतका के पति मध्य प्रदेश के इंदौर में पानी टंकी के मिस्त्री का काम करते थे लेकिन वर्ष 2022 में सड़क हादसे में ही मध्य प्रदेश के इंदौर में उनकी मौत हो चुकी है। परिवार वालों में इस बात की चिंता है कि आखिर तीन बच्चों की परवरिश अब कैसे और कौन करेगा। 


मृतक के दादा अरुण पासवन ने बताया कि काजल घर में खाना पीना बनाने के उपरांत बाथरूम में स्नान करने के लिए दोपहर बाद गई थी। बाथरूम बंद करके स्नान करने के दौरान ही मोटर के बिजली के करंट के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। उसे वक्त घर में कोई नहीं था और जब देवर घर पहुंचा तो देखा अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही है। दीवाल खुदकर अंदर प्रवेश करने के उपरांत उसने बाथरूम के गेट का दरवाजा तोड़कर देखा कि काजल जमीन पर पड़ी हुई है।


इसके बाद बिजली का कनेक्शन काटने के उपरांत आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और उन लोगों ने काजल को छूकर देखा तो वह मृत पड़ी हुई थी। मौत की जानकारी सलखुआ थाने की पुलिस को दी गई। सलखुआ थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि बिजली के करंट से एक महिला की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता