ब्रेकिंग
सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शन

समस्तीपुर में ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, डॉक्टर समेत दो की दर्दनाक मौत

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना विभूतिपुर क्षेत्र के

समस्तीपुर में ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, डॉक्टर समेत दो की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना विभूतिपुर क्षेत्र के सिंघियाघाट-खोकसाहा मार्ग के वीरसहिया गांव के पास की है। यहां तेज रफ़्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसमें एक डॉक्टर हैं जबकि दूसरा उनके ही क्लिनिक में काम करते थे। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ये घटना प्रखंड कार्यालय से कुछ दूरी पर घटी है। घटना से गुस्साए लोगों ग्रामीणों ने ट्रक चालक को धर-दबोचा। मृतकों की पहचान बेगूसराय जिले के हरिचक वार्ड-14 के रहने वाले डॉक्टर शशिभूषण कुमार और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर पंचायत के अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। 



वहीं, घायल महिला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट की रहने वाली है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद लोगों में जमकर आक्रोश है। उनका कहना है कि सड़क हादसे में मौत की ये पहली घटना नहीं है बल्कि इस तरह की घटना लगातार सामने आ रही है। 

टैग्स