ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

समस्तीपुर में ड्रग एजेंसी में जमकर लूटपाट, निजी सुरक्षा गार्ड को कब्जे में लेकर दिया वारदात को अंजाम

SAMASTIPUR : जिले में अपराधी बेलगाम हैं, आए दिन अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. तमाम पुलिसिया व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित दवा के चर्चित थोक विक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : जिले में अपराधी बेलगाम हैं, आए दिन अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. तमाम पुलिसिया व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित दवा के चर्चित थोक विक्रेता पालीवाल ड्रग एजेंसी में बुधवार की देर रात नकाबपोश अपराधियों ने जमकर लूटपाट की. 


लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकान का सारा सामान भी बिखेर दिया और लाखों रूपये लूट लिए. बहुमंजिले भवन के निचले तल्ले पर एजेंसी है जबकि ऊपरी तल्ले पर एजेंसी के मालिक अपने परिवार के साथ रहते हैं. 


घटना को लेकर बताया जाता है कि रात के करीब 10 बजे 6 की संख्या में आए अपराधी पालीवाल ड्रग में पहुंचे, तब तक दुकान बंद हो चुकी थी. अपराधियों ने पहले निजी सुरक्षा गार्ड को कब्जे में कर लिया और भवन के अंदर प्रवेश कर गए. इसके बाद दुकान का भीतरी दरवाजा खुलवाकर दुकान में घुसे वहां तलाशी ली और रखे रुपये लूट लिए.


उसके बाद अपराधी ऊपर के मंजिल पर जा कर दुकान मालिक के परिवार को बंधक बना लिया और घर मे भी लूटपाट की. उसके बाद अपराधी आराम से भाग निकले. कितने रुपये की लूट हुई है इसका अबतक खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन लाखों रुपये लूट का अनुमान लगाया जा रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामके की जांच कर रही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता